Skip to content
1. मेष (Aries)
- सिंगल्स: आपकी राशि से चंद्र चतुर्थ में होंगी इसलिए आज किसी पुराने दोस्त पर क्रश हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी न करें।
- वन-साइड लव: जिन्हें आप पसंद करते हैं, उनकी तरफ से कोई संकेत न मिलना मन उदास कर सकता है।
- कपल्स: छोटी बात पर बहस बड़ी हो सकती है। अपनी ज़ुबान पर लगाम रखें।
- नो कॉन्टैक्ट: आज मैसेज टाइप करेंगे पर भेज नहीं पाएंगे। ईगो को साइड रखें।
- मैरिड: जीवनसाथी के साथ घरेलू खर्चों को लेकर तनाव हो सकता है।
- एक्स्ट्रा मैरिटल: पकड़े जाने का डर मन में रहेगा, थोड़ा संभलकर रहें।
2. वृषभ (Taurus)
- सिंगल्स: कोई नया व्यक्ति जीवन में दस्तक दे सकता है जो आपको काफी अट्रैक्ट करेगा।
- वन-साइड लव: आपकी खामोश मोहब्बत को आज कोई पहचान सकता है।
- कपल्स: लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बनेगा। रोमांस भरपूर रहेगा।
- नो कॉन्टैक्ट: पार्टनर की याद बहुत सताएगी, शायद वो भी आपको याद कर रहे हों।
- मैरिड: आपसी तालमेल बहुत शानदार रहेगा। साथ मिलकर भविष्य की प्लानिंग करेंगे।
- एक्स्ट्रा मैरिटल: रिश्ते में गहराई आएगी, लेकिन रिस्क भी उतना ही बढ़ेगा।
3. मिथुन (Gemini)
- सिंगल्स: सोशल मीडिया पर किसी से बातचीत शुरू हो सकती है, जो काफी दिलचस्प होगी।
- वन-साइड लव: आज अपनी फीलिंग्स बताने के लिए दिन अच्छा नहीं है, रिजेक्शन मिल सकता है।
- कपल्स: पार्टनर की कोई बात चुभ सकती है। खुलकर बात करें, मन में न रखें।
- नो कॉन्टैक्ट: इंतज़ार खत्म होने के आसार कम हैं, खुद पर ध्यान दें।
- मैरिड: ससुराल पक्ष की दखलअंदाजी से रिश्ते में तनाव आ सकता है।
- एक्स्ट्रा मैरिटल: आप दो नावों की सवारी कर रहे हैं, मानसिक थकान महसूस होगी।
4. कर्क (Cancer)
- सिंगल्स: परिवार वाले किसी रिश्ते की बात चला सकते हैं, जो आपको चिड़चिड़ा बना देगा।
- वन-साइड लव: आप जिसे चाहते हैं, वो किसी और की चर्चा आपके सामने करेगा, जिससे दिल दुखेगा।
- कपल्स: पुरानी यादों में खोए रहेंगे, आज का दिन सुकून भरा है।
- नो कॉन्टैक्ट: अचानक कोई कॉल या मैसेज आ सकता है। दिल की धड़कनें बढ़ेंगी।
- मैरिड: जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। सेवा करें।
- एक्स्ट्रा मैरिटल: आप इस रिश्ते में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
5. सिंह (Leo)
- सिंगल्स: आज आप सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहेंगे, कई लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे।
- वन-साइड लव: आपका कॉन्फिडेंस उन्हें इम्प्रेस कर सकता है, कोशिश जारी रखें।
- कपल्स: अहंकार की लड़ाई हो सकती है। ‘मैं’ को हटाकर ‘हम’ पर ध्यान दें।
- नो कॉन्टैक्ट: पार्टनर आपकी प्रोफाइल चेक कर रहा है, उन्हें अपनी कमी महसूस होने दें।
- मैरिड: आपकी राशि से आज चन्द्रमा द्वादश होंगे इसलिए, रोमांस की कमी खलेगी, रिश्ता थोड़ा बोरिंग महसूस हो सकता है।
- एक्स्ट्रा मैरिटल: अपनी लिमिट क्रॉस न करें, समाज में बदनामी का डर है।
6. कन्या (Virgo)
- सिंगल्स: ऑफिस या काम की जगह पर किसी से आंखें चार हो सकती हैं।
- वन-साइड लव: आप उनके लिए बहुत कुछ कर रहे हैं, पर क्या वो इसे नोटिस कर रहे हैं? सोचिए।
- कपल्स: एक-दूसरे को कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। रिश्ता मजबूत होगा।
- नो कॉन्टैक्ट: आप मूव ऑन करने की कोशिश करेंगे और इसमें सफल भी होंगे।
- मैरिड: पुरानी गलतियों को माफ करके आगे बढ़ने का दिन है।
- एक्स्ट्रा मैरिटल: आकर्षण खत्म हो रहा है, अब सिर्फ जिम्मेदारी जैसा महसूस होगा।
7. तुला (Libra)
- सिंगल्स: दोस्तों के साथ बाहर जाएं, कोई खास मिल सकता है।
- वन-साइड लव: आप उन्हें खोने से डरते हैं, इसलिए दोस्ती में ही खुश रहने का नाटक कर रहे हैं।
- कपल्स: शादी की बात घर पर करने के लिए आज का दिन शुभ है।
- नो कॉन्टैक्ट: गलतफहमियां दूर करने का मौका मिलेगा, पहल आपको करनी होगी।
- मैरिड: साथ बैठकर मूवी देखें या डिनर करें, क्वालिटी टाइम जरूरी है।
- एक्स्ट्रा मैरिटल: तीसरे व्यक्ति की वजह से आपके मुख्य रिश्ते में दरार आ रही है।
8. वृश्चिक (Scorpio)
- सिंगल्स: किसी पुराने प्यार की वापसी हो सकती है, जो आपको कन्फ्यूज कर देगी।
- वन-साइड लव: जुनून अच्छी बात है, पर पागलपन नहीं। अपनी सीमा पहचानें।
- कपल्स: पजेसिवनेस के कारण झगड़ा हो सकता है। पार्टनर को थोड़ा स्पेस दें।
- नो कॉन्टैक्ट: अभी बात न करना ही बेहतर है, गुस्सा शांत होने दें।
- मैरिड: रिश्ते में फिजिकल इंटिमेसी बढ़ेगी, आपसी खिंचाव महसूस होगा।
- एक्स्ट्रा मैरिटल: आप बहुत भावुक हो रहे हैं, जो आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
9. धनु (Sagittarius)
- सिंगल्स: आज आप अपनी आजादी का आनंद लेंगे, किसी रिश्ते में बंधने का मूड नहीं है।
- वन-साइड लव: वो आपको सिर्फ एक अच्छा दोस्त मानते हैं, हकीकत स्वीकार करें।
- कपल्स: पार्टनर के साथ किसी एडवेंचर ट्रिप की प्लानिंग करेंगे।
- नो कॉन्टैक्ट: आप उनकी यादों से बाहर निकल रहे हैं, जो आपकी ग्रोथ के लिए अच्छा है।
- मैरिड: जीवनसाथी की कोई उपलब्धि आपको गर्व महसूस कराएगी।
- एक्स्ट्रा मैरिटल: रोमांच तो है, लेकिन शांति गायब है।
10. मकर (Capricorn)
- सिंगल्स: काम के बोझ के कारण लव लाइफ की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे।
- वन-साइड लव: आप बहुत प्रैक्टिकल हो रहे हैं, जो आपके दिल को कठोर बना रहा है।
- कपल्स: रिश्ते में गंभीरता आएगी। भविष्य के बड़े फैसले ले सकते हैं।
- नो कॉन्टैक्ट: पार्टनर को आपकी याद तो आती है, लेकिन वो झुकना नहीं चाहते।
- मैरिड: घर की समस्याओं के बीच रोमांस कहीं खो गया है, उसे वापस लाएं।
- एक्स्ट्रा मैरिटल: आप इस रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं, पर हिम्मत नहीं जुटा पा रहे।
11. कुंभ (Aquarius)
- सिंगल्स: किसी अनोखे स्वभाव वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
- वन-साइड लव: सोशल मीडिया पर उन्हें स्टॉक करना बंद करें, खुद को तकलीफ दे रहे हैं।
- कपल्स: विचारों में मतभेद हो सकता है, लेकिन प्यार बना रहेगा।
- नो कॉन्टैक्ट: अनपेक्षित रूप से उनका कोई रिप्लाई आ सकता है।
- मैरिड: पार्टनर आपकी बात नहीं समझ रहा, जिससे आप अकेलापन महसूस करेंगे।
- एक्स्ट्रा मैरिटल: नया आकर्षण शुरू हो सकता है, संभलकर कदम उठाएं।
12. मीन (Pisces)
- सिंगल्स: आज आप बहुत इमोशनल रहेंगे, किसी की मीठी बातें आपको फंसा सकती हैं।
- वन-साइड लव: आप सपनों की दुनिया में जी रहे हैं, हकीकत का सामना करें।
- कपल्स: दिन बहुत रोमांटिक है। एक-दूसरे की बाहों में सुकून मिलेगा।
- नो कॉन्टैक्ट: आप उनके लौटने की दुआ करेंगे, मन थोड़ा भारी रहेगा।
- मैरिड: जीवनसाथी आपकी ढाल बनकर खड़ा रहेगा। रिश्ता गहरा होगा।
- एक्स्ट्रा मैरिटल: आप अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पा रहे हैं, जो मुसीबत खड़ी कर सकता है।
Like this:
Like Loading...
Please Share This
Share this content
You Might Also Like
I m in extramarital love with mashup, she is Leo and I m Taurus. Him dono ki extramarital love life kese rahegi March me